आज हम बात करने वाले हैं Junior Secretariat Assistant / Lower Division Clerk Grade Limited Departmental Competitive Examination (LDCE) 2024 के बारे में।
Staff Selection Commission (SSC) ने हाल ही में Central Secretariat Clerical Service (CSCS) कैडर के लिए आयोजित इस परीक्षा का Final Result जारी कर दिया है।
यह परीक्षा Department of Personnel & Training (DoPT) के अंतर्गत 15 जून 2025 को आयोजित की गई थी। इस लेख में आपको vacancy details, selection process, cut-off marks, और final result से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।
Important Dates
| घटना | तिथि |
|---|---|
| परीक्षा की तिथि | 15 जून 2025 |
| परिणाम जारी | अक्टूबर 2025 |
| उत्तर कुंजी | (Final Answer Key) शीघ्र जारी होगी |
Junior Secretariat Assistant / LDC Grade LDCE 2024 की परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की गई थी, और इसका Final Result अब आयोग द्वारा जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। Final Answer Key भी जल्द ही अपलोड की जाएगी।

Vacancy Details
| पद | श्रेणी |
|---|---|
| Central Secretariat Clerical Service | UR 49* SC 08 PwBDs 06* |
DoPT Cadre (CSCS) में कुल 62 रिक्तियाँ थीं, जिनमें SC के लिए 8, ST के लिए 5, और UR (सामान्य वर्ग) के लिए 49 पद निर्धारित किए गए थे।
इनमें से 06 पद PwBD (Divyang) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थे — जिनमें 05 Hearing Handicapped (HH) और 01 Orthopedically Handicapped (OH) श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।
Result & Cut-off Marks
| कैटिगरी | कट ऑफ |
|---|---|
| SC UR ST PwBD | 106.00 156.25 139.25 99.25 |
Final Result के अनुसार, कुल 62 उम्मीदवारों को अनुशंसित किया गया है। UR वर्ग में अंतिम चयन 156.25 अंकों पर हुआ है, जबकि SC वर्ग में 106.00 और ST वर्ग में 139.25 अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार अंतिम रूप से चयनित हुए हैं।PwBD श्रेणी में 99.25 अंकों वाले उम्मीदवार अंतिम चयन सूची में शामिल हैं।
Other Important Information
सभी अनुशंसित उम्मीदवारों की पात्रता (Eligibility), पहचान (Identity Verification) और दस्तावेज़ों की जांच के बाद ही चयन अंतिम माना जाएगा।
उम्मीदवारों की उत्तर कुंजी (Answer Key) पर प्राप्त अभ्यावेदन की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और आवश्यक संशोधन किए गए हैं।
Final Answer Key और अंकों की सूची (qualified और non-qualified उम्मीदवारों की) जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| SSC Official Website Official Notification Final Result PDF | click Here Click here Click Here |