SSC Delhi Police Constable Online Form 2025 Extended: अब 31 अक्टूबर तक आवेदन करें

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Delhi Police Constable Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर थी, लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7565 पदों पर कांस्टेबल (Constable Executive) की नियुक्ति की जाएगी।

इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास की योग्यता होनी चाहिए और लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी या डायरेक्ट आवेदन पेज पर जाने के लिए यह क्लिक करे – apply Know

जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और सभी पात्रता मानदंडों की जांच करें।

Leave a Comment