राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 जारी: अभी डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ PDF, Direct Link एक्टिव

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने बुधवार को पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 58,981 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के अगले चरण के लिए चयनित किया है।

कुल 3,705 पदों पर होना है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत राजस्थान में कुल 3,705 पटवारी पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट के साथ ही अंतिम मेरिट लिस्ट और श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों की पीडीएफ भी जारी की गई है।

यहां से करें डाउनलोड

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम, मेरिट सूची और कट-ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025: ये रहा डाउनलोड करने का पूरा तरीका

राजस्थान पटवारी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश:

  • सबसे पहले ब्राउज़र में rssb.rajasthan.gov.in ओपन करें।
  • होमपेज पर “रिजल्ट/स्कोरकार्ड” या “Latest Updates” सेक्शन में जाएं।
  • “Rajasthan Patwari Result/Merit List 2025” या इसी तरह के नाम वाला लिंक क्लिक करें।
  • अगले पेज पर, रोल नंबर वाइज रिजल्ट की PDF फाइल का लिंक दिखेगा। उसे क्लिक करें।
  • PDF ओपन होने के बाद Ctrl + P दबाकर ‘Print as PDF’ सेव कर लें
  • डाउनलोड की गई PDF को ओपन कर Ctrl + F (कंप्यूटर) या Search ऑप्शन (मोबाइल) में अपना रोल नंबर डालकर सीधे अपना रिजल्ट देखें।

यह भी पढ़ें: DRDO सेप्टम 11 ऑनलाइन फॉर्म 2026, STPI भर्ती 2025: 24 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

रिजल्ट पीडीएफ में ये जानकारी मिलेगी:

  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • नाम
  • पिता/माता का नाम
  • लिंग
  • श्रेणी
  • प्राप्त अंक
  • रैंक
  • चयन स्थिति

रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज

इस परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। कुल 6,76,011 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 6,00,858 ने परीक्षा दी, जो लगभग 88.88% उपस्थिति दर है। परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी, जिसमें पहली शिफ्ट में 2,98,310 और दूसरी शिफ्ट में 3,02,548 परीक्षार्थी शामिल हुए।

अगला चरण

लिखित परीक्षा में सफल रहे चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद अंतिम मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

नोट: उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही परिणाम प्राप्त करें और किसी अफवाह या गैर-आधिकारिक स्रोत पर भरोसा न करें।

Leave a Comment