Railway RRB Junior Engineer JE भर्ती 2025: 2569 पदों पर आवेदन 31 अक्टूबर से शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) पदों के लिए 2569 रिक्तियों पर भर्ती नोटिफिकेशन (CEN 05/2025) जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी। 18 से 33 वर्ष के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

RRB ने फीस भुगतान की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 तय की है, जबकि फॉर्म सुधार 3 से 12 दिसंबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द जारी होगी।

श्रेणीवार रिक्तियां

  • सामान्य: 1090
  • EWS: 244
  • OBC: 615
  • SC: 410
  • ST: 210

पूर्ण ज़ोन वाइज रिक्तियां RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आवेदन शुल्क और रिफंड नीति

General/OBC/EWS को ₹500 शुल्क देना होगा, जिसमें से ₹400 परीक्षा में उपस्थित होने पर रिफंड किया जाएगा।
SC/ST/EBC और सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए शुल्क ₹250 है, जो उपस्थिति के बाद रिफंड हो जाएगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती CBT-1 और CBT-2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर पूरी होगी। चयन के लिए दोनों कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं में सफलता अनिवार्य होगी।

उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश

RRB ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन लिंक RRB की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

  • Q1: Railway JE Online Form 2025 कब शुरू होगा?

    31 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा।

  • Q2: अधिकतम आयु सीमा क्या है?

    33 वर्ष।

  • Q3: परीक्षा कब होगी?

    RRB जल्द घोषणा करेगा।

Leave a Comment