ISRO Technician Bharti 2025 | 10वीं पास के लिए बड़ा मौका | Apply Online

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर जारी किया है. यदि आप 10वीं पास हैं या फार्मेसी में डिप्लोमा किया है, तो स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC), अहमदाबाद में निकली ISRO Technician Bharti 2025 आपके लिए एक मजबूत करियर बनाने का मौका हो सकता है. भारत के अंतरिक्ष मिशनों में अहम योगदान देने वाली इस प्रतिष्ठित संस्था में काम करना न सिर्फ सम्मानजनक है, बल्कि यहां मिलने वाली सरकारी सुविधाएं और वेतन भी काफी आकर्षक हैं।

कौन-कौन आवेदन कर सकता है | ISRO Recruitment 2025

इस भर्ती में दो प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

Technician ‘B’

  • सैलरी: ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह (Pay Level-3)
  • योग्यता: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI

Pharmacist ‘A’

  • सैलरी: ₹29,200 से ₹92,300 प्रति माह (Pay Level-5)
  • योग्यता: फार्मेसी में First Class Diploma

कुल पदों की संख्या ISRO द्वारा “विभिन्न” के रूप में तय की गई है. यानी अलग-अलग कैटिगरी में सीटें उपलब्ध रहेंगी. यह युवाओं के लिए विशेष रूप से अच्छा अवसर है क्योंकि 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए इतने प्रतिष्ठित संस्थान में सरकारी नौकरी मिलना आसान नहीं होता।

आयु-सीमा क्या होगी | ISRO Technician Bharti 2025

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • SC/ST/OBC सहित आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

इसका मतलब यह है कि युवा वर्ग को आवेदन के काफी अच्छे अवसर मिलेंगे. उम्र सीमा उचित रखी गई है ताकि नए उम्मीदवारों को मौके मिलें।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क | ISRO Recruitment 2025

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 13 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

  • आवेदन वेबसाइट: careers.sac.gov.in
  • आवेदन शुल्क: ₹500 (सभी कैटेगरी के लिए समान)
  • ध्यान रखें कि परीक्षा में शामिल होने के बाद ₹400–₹500 तक की राशि वापस कर दी जाएगी. यानी असल में आवेदन शुल्क लगभग न के बराबर रहेगा.

यह रिफंड पॉलिसी दर्शाती है कि ISRO योग्य उम्मीदवारों को मौका देने में पूरी तरह गंभीर है और वह आवेदन शुल्क को किसी के लिए बोझ नहीं बनने देना चाहता।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी | ISRO Apply Online

उम्मीदवारों का चयन चरणबद्ध तरीके से होगा:

  • Computer Based Test (CBT)
  • Trade / Skill Test (टेक्निकल पदों के लिए अनिवार्य)
  • Document Verification
  • Medical Test

सीधी भर्ती है. कोई इंटरव्यू की झंझट नहीं. जिनके पास अच्छा नॉलेज और स्किल है, उनके लिए चयन आसान हो सकता है।

क्यों यह मौका खास है | 10वीं पास Sarkari Naukri

भारत अंतरिक्ष तकनीक में दुनिया की टॉप स्पेस एजेंसियों में एक है और भविष्य के मिशनों में तकनीकी स्टाफ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रहती है. ISRO SAC में काम करना न सिर्फ नौकरी है बल्कि देश के वैज्ञानिक विकास का हिस्सा बनने जैसा है. Technician या Pharmacist दोनों पद स्थायी और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने वाले हैं.

जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी के साथ स्थिर करियर चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. इसके अलावा वेतन संरचना, प्रमोशन की संभावनाएं और जॉब सिक्योरिटी सब कुछ मजबूत स्तर पर उपलब्ध है।

अंतिम सलाह | ISRO Apply Online

यदि आप योग्यता रखते हैं, तो समय बर्बाद मत करो. आखिरी तारीख 13 नवंबर है. आवेदन करते समय डॉक्यूमेंट्स सही फॉर्मेट में अपलोड करें और CBT की तैयारी अभी से शुरू कर दें. Technician पदों के लिए ITI ट्रेड का मजबूत ज्ञान ही सबसे बड़ा हथियार रहेगा. Pharmacist उम्मीदवारों को अपने सब्जेक्ट और प्रैक्टिकल नॉलेज पर फोकस करना होगा.

यह भी पढ़ें | Govt Job Vacancies

Leave a Comment