IB ACIO II Tech Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में टेक्निकल ऑफिसर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन

भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) के अंतर्गत इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने Assistant Central Intelligence Officer (ACIO) Grade-II / Technical पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 258 पद निकाले गए हैं, जिनमें Computer Science & Information Technology (CS/IT) और Electronics & Communication (EC) के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IB ACIO II Tech Recruitment 2025 – मुख्य जानकारी

भर्ती का नामIB ACIO II Tech Recruitment 2025
विभाग का नामइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), गृह मंत्रालय
कुल पदों की संख्या258 पद
पद का नामAssistant Central Intelligence Officer Grade-II / Technical
शैक्षणिक योग्यताB.E / B.Tech / M.Sc / MCA (निर्धारित विषयों में)
योग्यता परीक्षाGATE 2023 / 2024 / 2025 स्कोर
वेतनमान (Pay Scale)लेवल-7 (₹44,900 – ₹1,42,400) + अन्य भत्ते
आयु सीमा18 से 27 वर्ष (16 नवंबर 2025 तक)
आवेदन प्रारंभ तिथि25 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि16 नवंबर 2025
आवेदन शुल्कUR/OBC/EWS पुरुष: ₹200, अन्य श्रेणी: ₹100, महिला/SC/ST: निशुल्क
आवेदन वेबसाइटmha.gov.in / ncs.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

IB ACIO Tech Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 16 नवंबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। एडमिट कार्ड और परीक्षा की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों को ₹100/- प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा। वहीं, UR/OBC/EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ₹200/- (एग्जाम + प्रोसेसिंग चार्ज) देना होगा। जबकि महिला / SC / ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

योग्यता (Eligibility Criteria)

उम्मीदवारों के पास GATE 2023, 2024 या 2025 में Electronics & Communication (EC) या Computer Science & Information Technology (CS) विषय में वैध स्कोर होना अनिवार्य है।

शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए:

  • B.E / B.Tech (Electronics / Telecommunication / IT / Computer Science / Electrical & Electronics)
  • M.Sc (Electronics / Physics with Electronics / Computer Science)
  • MCA (Master of Computer Applications)

वेतनमान (Pay Scale)

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 पे स्केल (₹44,900 – ₹1,42,400) मिलेगा। साथ ही उन्हें 20% Special Security Allowance और हॉलिडे ड्यूटी पर नकद भत्ता (Cash Compensation) भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

IB ACIO II Tech भर्ती में चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी –

1. GATE स्कोर (750 अंक) के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

2. स्किल टेस्ट (250 अंक) – टेक्निकल एवं प्रैक्टिकल मूल्यांकन

3. इंटरव्यू (175 अंक) – विषय ज्ञान एवं कम्युनिकेशन स्किल के लिए
अंतिम मेरिट लिस्ट GATE, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाएं।
  2. “Recruitment” सेक्शन में जाकर IB ACIO II Tech Notification खोलें।
  3. निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  5. आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

पदों का विवरण (Vacancy Details) total 258 Post

Post NameTotal Post 258
Assistant Central Intelligence Officer Grade-II / Tech Computer Science & IT90
Assistant Central Intelligence Officer Grade-II / Tech Electronics & Communication168

Leave a Comment