CLAT 2026 की प्रोविजनल आंसर की 10 दिसंबर को जारी होगी, ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के कंसोर्टियम ने 7 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट CLAT 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। अब सभी उम्मीदवारों का ध्यान जारी होने वाली CLAT 2026 answer key पर केंद्रित है।

CLAT 2026 Answer key रिलीज डेट और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, प्रोविजनल CLAT 2026 Answer key की 10 दिसंबर को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को 12 दिसंबर, शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। CLAT 2026 Answer key के जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपने उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करना चाहिए।

CLAT 2026 Exam का संक्षिप्त विवरण

इस वर्ष CLAT 2026 Exam में कुल 92,344 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 75,009 ने स्नातक और 17,335 ने स्नातकोत्तर कार्यक्रम के लिए परीक्षा दी। परीक्षा 25 राज्यों, 93 शहरों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित 156 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। CLAT 2026 प्रश्न पत्र में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न थे, जिनमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाने का प्रावधान रहा।

ऑब्जेक्शन फीस को लेकर अभी भी अनिश्चितता

पिछले वर्ष प्रति प्रश्न 1000 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस को लेकर उठे विवाद के बाद इस बार भी फीस ढांचे में संशोधन की मांग की गई थी। हालांकि, कंसोर्टियम की तरफ से CLAT 2026 Answer key के लिए ऑब्जेक्शन फीस में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

CLAT 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश

परिणाम घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पुनः पंजीकरण करना होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रत्येक राउंड में उम्मीदवार अधिकतम 15 पसंद के कॉलेज दर्ज कर सकेंगे। काउंसलिंग फीस सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30,000 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी तथा दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 20,000 रुपये निर्धारित की गई है।

सभी उम्मीदवारों को सलाह है कि CLAT 2026 Answer key से संबंधित किसी भी नई अपडेट के लिए वे केवल कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अधिक नौकरी जानकारी के लिए visit करें – naukrifeed.in

Leave a Comment