BSSC Inter Level Recruitment 2025: बिहार इंटर लेवल भर्ती 23175 पदों पर आवेदन शुरू

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 23175 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSSC Inter Level Recruitment : भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

संस्था का नाम बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC)
परीक्षा का नाम बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2025
कुल पदों की संख्या 23175
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (कंप्यूटर एवं टाइपिंग कौशल आवश्यक)
आवेदन प्रारंभ तिथि 15 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि जल्द जारी होगी
आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in

BSSC Inter Level Recruitment : पदों का वर्गवार विवरण (Vacancy Details)

वर्गपदों की संख्या
सामान्य (UR)10142
महिला (आरक्षित)7394
अनुसूचित जाति (SC)3212
अनुसूचित जनजाति (ST)219
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)3974
पिछड़ा वर्ग (BC)2562
पिछड़े वर्ग की महिलाएं767
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)229

BSSC Inter Level Recruitment : शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

कंप्यूटर एवं टाइपिंग कौशल आवश्यक है।

BSSC Inter Level : चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा अवधि: 2 घंटे 15 मिनट

विषय: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित एवं मानसिक क्षमता

नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

BSSC Inter Level Recruitment आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  • सबसे पहले bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें
  • अंत में आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।