BSCB Bihar Co-operative Bank Assistant Mains Exam Date 2025 हुई जारी, परीक्षा 17 नवंबर को होगी

बिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB) ने Co-operative Bank Assistant (Multipurpose) पद के लिए मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की तारीख जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, BSCB Assistant Mains Exam 2025 का आयोजन 17 नवंबर 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने प्री परीक्षा (Prelims) पास की है, वे अब इस मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

भर्ती संस्थाबिहार राज्य सहकारी बैंक (BSCB)
पद का नामAssistant (Multipurpose)/CSA
कुल पद257
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम4 अक्टूबर 2025
मुख्य परीक्षा तिथि17 नवंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bscb.co.in

बिहार राज्य सहकारी बैंक ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए थे। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को हुआ था और परिणाम 4 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। अब आयोग ने मेन परीक्षा की तारीख (Main Exam Date) घोषित कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 257 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें Assistant (Multipurpose) यानी क्लर्क/सीएसए पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य है।

भर्ती में आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, अन्य वर्ग के लिए ₹1000 और एससी/एसटी/पीएच वर्ग के लिए ₹800 तय किया गया था। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया गया था।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Bihar State Co-operative Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट चेक करें।

Leave a Comment