SSC CGL Tier 1 Result 2025: रिजल्ट कब आएगा, कट-ऑफ, स्कोरकार्ड और टियर-2 अपडेट

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह तक SSC CGL Tier 1 Result 2025 जारी करने की तैयारी में है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

SSC CGL Tier 1 Result 2025

SSC CGL Tier 1 Answer Key और आपत्तियाँ

SSC ने 16 अक्टूबर 2025 को CGL Tier 1 की आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब आपत्ति विंडो बंद हो चुकी है।
सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद SSC फाइनल आंसर की, साथ ही श्रेणी-वार और पद-वार कट-ऑफ जारी करेगा, जिससे यह पता चलेगा कि अगली स्टेज में जाने के लिए न्यूनतम कितने अंक आवश्यक हैं।

SSC CGL Tier 1 Result 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • 1.SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर दिए गए “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • 3. “Combined Graduate Level Examination 2025 – Tier 1 Result” लिंक चुनें।
  • 4. एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट होगी।
  • 5. PDF डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

जिन उम्मीदवारों के नाम इस लिस्ट में होंगे, वे SSC CGL Tier 2 परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।

रिजल्ट में देरी क्यों हुई?

SSC चेयरमैन एस. गोपालकृष्णन ने NDTV को बताया कि रिजल्ट दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि आयोग वर्तमान में 45 परीक्षाओं के लगभग 4,500 प्रश्नों की समीक्षा कर रहा है।
जब उम्मीदवार किसी प्रश्न को गलत, अस्पष्ट या विवादित बताते हैं, तो SSC उन सभी आपत्तियों को मूल प्रश्न-निर्माताओं से वेरिफाई कराता है।
इन्हीं प्रक्रियाओं के कारण रिजल्ट जारी होने में समय लग रहा है।

SSC CGL Tier 1 Exam Overview

  • परीक्षा 15 दिनों तक देशभर के 126 शहरों में 255 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।
  • कुल 28 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 13.5 लाख ने परीक्षा दी।
  • प्रश्नपत्र में चार सेक्शन शामिल थे:
    • जनरल अवेयरनेस
    • रीजनिंग एवं जनरल इंटेलिजेंस
    • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
    • इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन

SSC CGL Tier 2 परीक्षा कब होगी?

Tier 1 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए Tier 2 परीक्षा जनवरी या फरवरी 2026 में आयोजित की जा सकती है।
जहाँ Tier 1 कई दिनों तक चला, वहीं Tier 2 परीक्षा एक ही दिन या कम अवधि में पूरी होने की संभावना है।

अधिक नौकरी की जानकारी के यहां क्लिक करें

Leave a Comment